अंगूरी शेक

by Geethalakshmi 2010-02-15 00:32:18

अंगूरी शेक


सामग्री: 1 कप काला अंगूर, 1/2 कप चीनी, 1 कप पानी, 250 मिली चिल्ड दूध, 3-4 स्कूप वनिला आइसक्रीम।


यूं बनाएं : अंगूरों को आधा कप पानी में उबाल लें। दूसरी तरफ आधा कप पानी में चीनी मिलाकर एक तार की चाशनी बनाएं। अब उबले हुए अंगूरों को मिक्सी में पीसें। चाशनी मिलाकर पांच मिनट तक धीमी आंच पर पकाकर ठंडा होने के लिए रख दें। शेक को सर्व करने के लिए गिलास में चिल्ड दूध डालें। इसमें अंगूर का मिश्रण डालकर एक स्कूप वनिला आइसक्रीम डालकर तुरंत सर्व करें।
2036
like
0
dislike
0
mail
flag

You must LOGIN to add comments