बर्फी

by Geethalakshmi 2010-02-15 00:24:44

बर्फी

चाहिए ताजा खोया- 300 ग्राम, बूरा या चीनी- 75 ग्राम, पिस्ता चूरा- 15 ग्राम, केसर पत्ती- 8-10, हरा रंग- 4 बूंद, केसरिया रंग- 4 बूंद, चांदी के वर्क- चार।

यूं बनाएं खोए को मसलकर उसमें चीनी अच्छी तरह मिलाएं। केसर पत्ती जरा से दूध में भिगो दें। 10 मिनट तक मोटे पैंदे की कड़ाही में भूनें जिससे नीचे न लगने पाए। आंच से उतार कर ठंडा होने दें। इसके तीन भाग कर लें। एक भाग में पिस्ता चूरा और हरा रंग मिलाएं। एक में केसरिया रंग और केसर पत्ती मसलकर मिलाएं। एक भाग सफेद ही रखें। प्लेट में चिकनाई लगाकर केसरिया खोया जमाएं। उसके ऊपर सफेद खोया फैला दें। सबसे ऊपर हरा खोया जमाएं। जम जाने पर वर्क लगाकर चौकोर काट लें।
1688
like
0
dislike
0
mail
flag

You must LOGIN to add comments